Edited By Kalash,Updated: 16 Aug, 2023 10:52 AM

बरनाला के गांव सेखा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है
बरनाला: बरनाला के गांव सेखा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मां और बेटी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरा गांव बुरी तरह सहम गया। जानकारी के अनुसार राजदीप सिंह अपने ससुराल घर गांव सेखां में घर जमाई बनकर रह रहा था।
गत रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के दौरान उनकी सास हरबंस कौर और पत्नी परमजीत कौर की हत्या कर दी गई और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
फिलहाल घायल हुए राजदीप सिंह को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बरनाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कातिल अपने साथ घर में लगे सी.सी.टी.वी. और डी.वी.आर. भी साथ ले गए है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here