जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Aug, 2025 09:41 PM

district and sessions judge did a surprise inspection of the jail

जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सहअध्यक्ष जिला कानूनी सेवावां अथॉरिटी हरप्रीत कौर रंधावा ने ताजपुर रोड की सैट्रल जेल, ब्रौस्टल जेल व महिला जेल का औचक निरीक्षण किया।

लुधियाना (स्याल) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सहअध्यक्ष जिला कानूनी सेवावां अथॉरिटी हरप्रीत कौर रंधावा ने ताजपुर रोड की सैट्रल जेल, ब्रौस्टल जेल व महिला जेल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंधावा ने सैट्रल जेल सुपरीटेंडेंट कुलवंत सिंह की देखरेख में प्रत्येक बैरक की जाँच की। और कैदियों/हवालातियों  की समस्याओं को सुनकर,जेल अधिकारियों को उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त जेल के लंगर हॉल का विशेष निरीक्षण किया गया। जहां कैदियों हवालातियों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। वहाँ भोजन में रोटी और दाल शामिल थी। जिसकी जाँच की गई।महिला जेल के निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर रंधावा ने कैदी हवालाती महिलाओं से बातचीत की। और जेल में उनको आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने जेल अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जेल में बंद महिला कैदियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने महिला बंदीयो को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कैदियों को जागरूक किया कि जो कैदी/हवालाती अपने मामलों की पैरवी के लिए स्वयं वकील नियुक्त करने में असमर्थ हैं।वह जिला कानूनी सेवावां अथॉरिटी,लुधियाना से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए  जेल में खोले गए कानूनी सहायता क्लिनिक में जाकर कानूनी सहायता फॉर्म भी भर सकते हैं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सैट्रल जेल,ब्रौस्टल जेल व महिला जेल के सुपरीटेंडेंटो को जेल में पाई कमियों के संबंध में   तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कानूनी सेवावां अथॉरिटी सचिव सुमित सभरवाल,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,पवलीन सिंह,एवं मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील  वरिंदरजीत सिंह रंधावा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!