कत्ल किए डेरा प्रेमी के परिवार ने संस्कार करने से किया इंकार, लाश सड़क पर रखकर लगाया जाम

Edited By Mohit,Updated: 21 Nov, 2020 07:34 PM

dera lover s family protest

बीते दिन कत्ल किए गए शहर के व्यापारी और डेरा प्रेमी मनोहर लाल की लाश जब आज डेरा..............

भगता भाई (प्रवीन): बीते दिन कत्ल किए गए शहर के व्यापारी और डेरा प्रेमी मनोहर लाल की लाश जब आज डेरा सलाबतपुरा में लाई गई तो लाश को भगता बरनाला मुख्य सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी संख्या में डेरा प्रेमी इस धरने में शामिल हुए। 

PunjabKesari

इस मौके स्टेट कमेटी मैंबर गुरचरन सिंह ने कहा कि संगत को इंसाफ मिलने तक मनोहर लाल का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और इस घटना के पीछे जो भी है, उनका पर्दाफाश किया जाए और डेरा बेअदबी मामले की जांच की जाए। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में आरोपी भगता भाई निवासी डेरा प्रेमी जतिंदर कुमार अरोड़ा के पिता और वेस्टर्न यूनियन के संचालक 53 वर्षीय मनोहर लाल का बीती शाम मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों द्वारा गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!