Edited By Updated: 05 Dec, 2016 07:50 PM
उत्तर भारत मेें अगले 48 घंटों के बाद कुछ स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना...
चंडीगढ़: उत्तर भारत मेें अगले 48 घंटों के बाद कुछ स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और करनाल में औसत कोहरा रहा तथा अन्य इलाकों में धुंध रही। मौसम केन्द्र के अनुसार मौसम शुष्क रहने के साथ कुछ इलाकों में अगले 72 घंटों में घना कोहरे की संभावना है।
क्षेत्र में आज न्यूनतम पारे में कुछ उछाल आने से नारनौल का पारा 5.0 डिग्री, चंडीगढ़ 9.1 डिग्री, अंबाला 9.8 डिग्री, हिसार 7.5 डिग्री, अमृतसर 9.3 डिग्री, लुधियाना 7.7 डिग्री, पटियाला 10 डिग्री रहा। श्रीनगर का पारा शून्य से नीचे 2.8 डिग्री, जम्मू 9.5 डिग्री और दिल्ली 8.8 डिग्री रहा।
हिमाचल के शिमला का पारा 10 डिग्री, मनाली 3.4 डिग्री, कल्पा 4.4 डिग्री, सुंदरनगर 3.0 डिग्री, धर्मशाला 10 डिग्री, भुंतर 2.0 डिग्री, कांगडा 7.6 डिग्री, नाहन 10 डिग्री, उना 7.7 डिग्री और सोलन 5.0 डिग्री रहा।