दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने  इस्तीफा दिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Oct, 2017 04:34 PM

delhi sikh leader resigns from bjp  sides with sad

दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली/जालंधर: दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख संगत की ओर से आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। इसे पार्टी से बगावत के तौर पर देखा जा रहा था। बाठ का कहना है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) का सदस्य और एक सिख होने के नाते श्री अकाल तख्त की सर्वोच्चता कायम रखना उनका कर्तव्य है। अकाल तख्त ने सिख संगत के कार्यक्रम से सिखों को दूरी बनाने का हुक्म दिया था। वह इस हुक्म का उल्लंघन नहीं कर सकते थे।

बाठ ने अपना इस्तीफा दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों में वह अपेक्षित सहयोग नहीं कर सके हैं, इसलिए पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा सिख प्रकोष्ठ के सह संयोजक कंवलजीत सिंह धीर का कहना है कि बाठ भाजपा के पदाधिकारी होकर भी पार्टी के कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। यह अनुशासनहीनता है, इसलिए उनसे इस्तीफा लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!