Edited By Paras Sanotra,Updated: 15 Aug, 2023 02:52 PM
महानगर के सिविल अस्पताल में आज अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशे में धुत्त नौजवानों ने ए.एस.आई. और हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया।
लुधियानाः महानगर के सिविल अस्पताल में आज अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशे में धुत्त नौजवानों ने ए.एस.आई. और हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती थी जिसे मिलने के लिए उसके रिश्तेदार युवक वहां आए और नशे में अचानक हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। जब उक्त नौजवानों ने ऊंची-ऊंची शोर मचाना शुरू किया तो वहां मौजूद महिला स्टाफ नर्स डर गई तथा जब उसने उक्त युवकों को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया तो वे उसके साथ भी दुर्व्यवहार करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला स्टाफ नर्स ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को इस बारे में सूचित किया।
इसके बाद उक्त डॉक्टर ने नौजवानों की इस हरकत के बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद ए.एस.आई. मुनीर मसीह और हेड कांस्टेबल वरिंदर ने वहां पहुंच कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की और नौजवानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बहसबाज़ी इतनी बढ़ गई कि उक्त नशेड़ी नौजवानों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों व नशे में धुत्त नौजवानों में हुई इस झड़प में ए.एस.आई. मुनीर मसीह के माथे पर गंभीर चोटें आईं और उनका दांत भी टूट गया। वहीं हेड कांस्टेबल वरिंदर के कान और हाथ पर भी गंभीर चोटें लगीं। इस मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज़ की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी बलविंदर सिंह बॉबी निवासी माछीवाड़ा रोड को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीज़न नंबर 2 के इंचार्ज व पुलिस चौकी सिविल अस्पताल के इंचार्ज घटनास्थल पर पुहंचे। वहीं इस मामले में बाकी के आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस तलाश जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here