पटियाला में एक और बड़ी वारदात, डेयरी संचालक की बेरहमी से ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2026 11:14 AM

crime dairy operator

शहर में 2 दिनों में हत्या की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। ताजा मामले में कुछ व्यक्तियों ने दूध की डेयरी चलाने वाले व्यक्ति को फोन कर बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पटियाला (बलजिंदर): शहर में 2 दिनों में हत्या की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। ताजा मामले में कुछ व्यक्तियों ने दूध की डेयरी चलाने वाले व्यक्ति को फोन कर बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान रवीन कुमार (40) पुत्र रमेश चंद निवासी दीप नगर त्रिपड़ी के रूप में हुई है।

इस मामले में त्रिपड़ी थाना पुलिस ने मृतक के भाई कुलविंदर कुमार की शिकायत पर भूपिंदर सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र सुखवंत सिंह, सुखवंत सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कुलविंदर कुमार ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि पटियाला के अर्बन एस्टेट स्थित फेज-3 मार्केट में उनकी 'चौधरी मिल्क पॉइंट' नाम से डेयरी है। 16 नवंबर को रात करीब 8 बजे वह अपने भाई रवीन कुमार के साथ दुकान पर मौजूद थी। इसी बीच कुलदीप सिंह का फोन आया और बातचीत के बाद रवीन कुमार कहीं चला गया।

जब रवीन रात 9 बजे तक घर नहीं लौटा, तो कुलविंदर ने अपने मामा के बेटे रवि के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। ढूंढते-ढूंढते जब वे दीप नगर में अपने नए बन रहे घर पहुंचे तो उन्होंने मोटरसाइकिल की लाइट में देखा कि आरोपियों ने रवीन के गले में परना डालकर उसका गला घोंटा हुआ था। भूपिंदर सिंह ने उसके बाएं हाथ पर पैर रखा हुआ था, सुखवंत सिंह के दाहिने हाथ और अनजान लोगों ने उसके पैर दबाए हुए थे। उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गए। परिवार के सदस्य तुरंत रवीन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में एस.एच.ओ. त्रिपड़ी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह हांडा ने कहा कि मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि 16 नवंबर को शहर में प्रॉपर्टी डीलर सुखविंदर सिंह पर गोलियां चलाई गई थी और रात में HDFC बैंक के कर्मचारी रजत शर्मा उर्फ ​​ताशु की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!