काउंटर इंटेलिजेंस व CII स्टाफ ने  अफीम सहित 2 व्यक्तियों को किया काबू

Edited By Kamini,Updated: 26 Apr, 2022 04:33 PM

counter intelligence and cii staff caught 2 persons including opium

गुरदासपुर में काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट और सी.आई.ए. स्टाफ ने विशेष नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक में सवार 2 लोगों को अफीम ..........

गुरदासपुर (हेमंत): गुरदासपुर में काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट और सी.आई.ए. स्टाफ ने विशेष नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक में सवार 2 लोगों को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए हुए व्यक्तियों से पुलिस ने 2 किलो 600 ग्राम अफीस बारमद की है जिसके आधार पर उनके खिलाफ तिब्बड़ पुलिस स्टेशन थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसका खुलासा करते हुए आज यहां सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय पठानकोट और सी.आई.आई. स्टाफ गुरदासपुर के सहायक सब इंस्पेकटर रविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने  पुलिस पार्टी के साथ मिलकर अकाल एडेडमी के नजदीक विशेष नाकाबंदी की हुई थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक नंबर (PB06AS7407)को पुल सठिआली की तरफ से आते देखा गया। ट्रक में संदीप मसीह पुत्र जैमस मसीह निवासी भिंडी रोड़ा थाना श्रीहरगोबिंदपुर, रजिंदर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी सदारंग थाना रंगड़ नंगल सवार थे जिन्हें संदेह के आधार पर रोक लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक में नशीला पदार्थ होने की सूचना टिब्बड़ थाने में दर्ज कराई गई थी, जिस पर जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेकटर गुरनाम सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान डी.एस.पी. सिटी गुरदासपुर सुखपाल सिंह की मौजूदगी में कंडक्टर साइड में बैठे व्यक्ति ने संदीप मसीह की तलाशी ली तो आरोपी के पैरों के बीच पड़े काले मोमी लिफाफे की जांच की तो उसमें 2 किलो 600 ग्राम अफीम मिली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!