विवादित सिंगर जी. खान और हिंदू संगठन फिर हुए आमने-सामने, मचा हंगामा, चले ईंट-पत्थर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Oct, 2022 06:47 PM

controversial singer ji came to apologize

विवादों में घिरे पंजाबी सिंगर जी. खान और हिंदू संगठन एक बार फिर आज आमने-सामने हो गए।

लुधियाना (स्याल) : विवादों में घिरे पंजाबी सिंगर जी. खान और हिंदू संगठन एक बार फिर आज आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि जी. खान को एक हिंदू संगठन प्राचीन संगला वाला शिवाला जगह पर माफी मांगने के लिए लेकर आए थे, लेकिन इस दौरान वहां पर मौजूद एक और अन्य हिंदू संगठन ने जी. खान को माफी देने से इन्कार कर दिया और मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दोनों गुट एक-दूसरे से भिड़ गए वहीं इनके साथ आई पुलिस फोर्स भी बीच-बचाव करती नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं डिवीजनं. 3 के एस.एच.ओ. का कहना है कि जब तक उन्हें लिखित शिकायत नहीं दी जाती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी।  

इसी बीच खबर आ रही है कि एक संगठन द्वारा पथराव शुरू कर दिया गया है, जिससे कि वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी व खौफ का माहौल पाया जाने लगा है। वहीं इस पथराव के कारण कई सुरक्षाकर्मी भी घायल होने की सूचना है। 

जिक्रयोग्य है कि शहर के जनकपुरी इलाके में गणेश महोत्सव के दौरान स्टेज पर अभद्र गीत गाने पर पुलिस ने पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। उसके खिलाफ शिव सैनिकों की तरफ से शिकायत दी गई थी और धरना प्रदर्शन भी किया गया था, इसी मामले में माफी मंगवाने के  लिए आज जी. खान पहुंचे थे, लेकिन विवाद फिर से बढ़ गया है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!