Edited By Kamini,Updated: 07 Apr, 2023 12:04 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ में आज एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई।
पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ में आज एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई। इस दौरान सी.एम. ने पंजाब के आर्थिक हालातों लोकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि एक्साइज पॉलिसी से पंजाब सरकार को काफी मुनाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक्साइज पॉलिसी पर 8841 करोड़ रुपए का रेवेन्यू आया है। पिछली बार से 41 प्रतिशत वृद्धि हुई है। एक्साइज पॉलिसी से खजाने में 2587 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।
सी.एम. मान ने कहा कि जी.एस.टी. कलैक्शन में भी पिछली बार से 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है। रजिस्टरिया करवाने में सवा 2 प्रतिशत टैक्स कम कर दिया है। स्टांप ड्यूटी पर राहत से भी सरकार फायदा पहुंचा है। इस दौरान सी.एम. मान ने पी.एस.सी.एल. अधिकारियों को बड़ी राहत भी दी है।
इस दौरान सी.एम. ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. को 20 हजार 200 करोड़ का फंड जारी किया गया है। पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) को 20,200 करोड़ रुपए की पूरी लंबित सब्सिडी का भुगतान कर दिया है। पावरकॉम के चैयरमेन इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने कहा कि सरकार ने 2022-23 के लिए बनती 20,200 करोड़ रुपए की सब्सिडी का भुगतान कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने पिछली सरकारों के समय की 9020 करोड़ रुपए की राशि में से सरकार ने 1804 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है और 7216 करोड़ रुपए बकाया रह गया है, जो हर साल 1804 करोड़ रुपए के हिसाब से 4 सालों में अदा कर दिए जाएंगे।
सी.एम. मान ने कहा सबसिडी का अब कोई बकाया नहीं है। कि इंडस्ट्री के लिए 2910 करोड़ की सबसिडी, घरेलू बिजली के लिए 8225 करोड़ की सबसिडी, किसानों के लिए 9063 करोड़ की बिजली सबसिडी दी है। पंजाब पैसा पहले सरकार के चहेतों तो जाती था। सी.एम. मान ने कहा कि विकास के कामों में फंडो की कमी नहीं आने दी जाएगी। सी.एम. मान ने कहा कि सरकार पर सवाल उठाने वालों को आंकड़ों के जरिए जवाब दे रहे हैं।