पूर्व मुख्यमंत्री पर CM मान का अटैक, सरकार जाते ही भाग क्यों गए चन्नी ?

Edited By Kamini,Updated: 27 Sep, 2022 04:04 PM

cm mann s attack on former chief minister

आज पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही हुई जिसमें  सी.एम. मान ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया।

चंडीगढ़ : आज पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही हुई जिसमें  सी.एम. मान ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान ने सी.एम. मान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व सी.एम. चन्नी कहां चले गए? आखिर वह भाग कहां गए? सी.एम. मान ने कहा कि उनके पास कई कंट्रोवर्सी की फाइलें आई हुई हैं जिन पर पूर्व सी.एम. चन्नी जाते-जाते हस्ताक्षर करके चले गए। 

सी.एम. मान ने कहा कि वह  चन्नी साहब से इन फाइलों के बारे में पूछना चाहते हैं कि इनका करना क्या है। इन फाइलों के बारे में कुछ तो जानकारी दें चन्नी। अफसर कहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि वह चन्नी से फाइलों के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं। पूर्व सी.एम. चन्नी तो सरकार जाते ही भाग खड़े हुए हैं। चन्नी ने सारे फैसले सरकार के अंतिम दिनो क्यों लिए।

आगे सी.एम. मान ने कहा कि अगर चन्नी साहब ने कुछ गलत नहीं किया तो वह क्यों भागे। कहां हैं वह? यह कोई पाकिस्तान नहीं हैं जहां मुख्यमंत्री को कुर्सी से उतार दिया जाता है तो वह भाग जाता है या फांसी दे दी जाती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!