Edited By Kalash,Updated: 04 Jul, 2023 02:27 PM
इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के निशाने पर है
पंजाब डेस्क : यूपी के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में रखने और सुप्रीम कोर्ट में उसका केस लड़ने पर खर्च 55 लाख रुपए को लेकर बवाल लगातार जारी है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के निशाने पर है। वहीं अब इस विवाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह का भी नाम आ गया है। सी.एम. मान ने कैप्टन पर अंसारी से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने बेटे रणइंदर से अंसारी के बारे में पूछें। वह पूछें कि रणइंदर कितनी बार अंसारी से मिले हैं। उन्होंने कहा कि रोपड़ में अंसारी के बेटे के नाम पर वक्फ बोर्ड की जमीन है। सी.एम. मान ने कहा कि वह अंसारी को पंजाब में रखने वालों से ही रिकवरी करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here