"पागल" कहने पर भड़के CM भगवंत मान, सुखबीर का Video शेयर कर किया ये Tweet

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2023 09:53 AM

cm bhagwant mann furious on being called mad

दरअसल, सुखबीर बादल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवंत मान को पागल कह रहे है।

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा उनके खिलाफ दिए बयान पर तीखा पलटवार किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने बादल के बयान वाली वीडियो भी अपने ट्वीटर हैंडर पर शेयर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये देखो पंजाबियो, इनकी बौखलाहट या दिमागी संतुलन खराब।

 

बादल भी साहिब, बरनाला भी साहिब, बेअंत सिंह और कैप्टन भी साहित और मुझे "पागल जिहा ", कोई बात नहीं, सुखबीर जी मेरे साथ कुदरत है..मेरे साल लोग है। कम से कम ये पागल जिहा पंजाब को आपके जैसे लूटता तो नहीं। बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो शेयर की गई है, जिसमें सुखबीर बादल लोगों को संबोधित कर रहे है और कह रहे है कि जब से पंजाब बना है, पंजाब में 4 मुख्यमंत्री बने, 3 ही समझ लो।

बरनाला साहिब तो अढ़ाई साल ही रहे पर बादल साहिब करीब 20 साल मुख्यमंत्री बने। कैप्टन अमरिंद्र सिंह 10 साल मुख्यमंत्री बने रहे और बेअंत सिंह भी मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि अब एक बना है, पागल जिहा, उसे एक साल हुआ है। इसके जवाब में सी.एम. मान ने सुखबीर बादल को ट्वीट के जरिए करारा जवाब दिया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!