बड़ा कदम उठाने की तैयारी में मुख्यमंत्री भगवंत मान, जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू

Edited By Vatika,Updated: 12 Feb, 2025 03:27 PM

chief minister bhagwant mann is preparing to take a big step

मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही बारादरी स्थित 177 साल पुराने घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

चंडीगढ़/जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही बारादरी स्थित 177 साल पुराने घर में शिफ्ट हो सकते हैं। उक्त 177 वर्ष पुराने मकान का नंबर एक है। यह वही घर है, जहां पहले डिवीजन कमिश्नर का घर था। अब इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए तैयार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस घर में अब नए सोफे लगाए जा रहे हैं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों स्थानों पर नियमित नेट स्थापित किया गया है। इमारत तैयार करने का काम जोरों पर है। तैयारियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही यहां आ सकते हैं।

इसलिए लिया गया फैसला
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल जालंधर छावनी में एक मकान किराए पर लिया हुआ हैं। जालंधर कैंट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अक्सर मौजूद रहते थे। छावनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आवास शहर से थोड़ा बाहर है, इसलिए उनके लिए शहर में ही आवास की व्यवस्था की गई, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद किराए के मकान की जगह मुख्यमंत्री के लिए डिवीजनल  कमिश्नर की रिहायश तैयार करने की योजना बनाई गई।  बारादरी में स्थित इस ऐतिहासिक इमारत में 2 पारिवारिक फ्लैट, 4 ड्राइंग रूम, 4बैडरूम, 3दफ्तरी कमरे, एक बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए 10 कमरे भी हैं। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है। इसके पीछे जालंधर का प्रसिद्ध क्लब जिमखाना है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के लिए नया फर्नीचर लगाया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि पिछले 177 सालों में इस भवन में 140 कमिश्नर रह चुके हैं, जबकि अब इस भवन को पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए तैयार किया जा रहा है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!