यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ाया कदम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Edited By Urmila,Updated: 27 Feb, 2022 02:12 PM

chandigarh administration also took steps for people trapped in ukraine

यूक्रेन में फंसे चंडीगढ़ और जिला मोहाली के साथ सबंधित लोगों की जानकारी इकट्ठी करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से यूक्रेन में ...

चंडीगढ़/मोहाली (राजिन्दर, न्यामियां): यूक्रेन में फंसे चंडीगढ़ और जिला मोहाली के साथ सबंधित लोगों की जानकारी इकट्ठी करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया गया है। प्रशासन अनुसार इस नंबर को इसलिए जारी किया गया है जिससे ऐसे लोगों की जानकारी सबंधित आधिकारियों को भेजी जा सके।

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन में फंसे भारतीयों में से फगवाड़ा के 2 विद्यार्थी भी शामिल

डिप्टी कमिशनर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि यू.टी. चंडीगढ़ के जो लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उनके पारिवारिक सदस्य  हेल्पलाइन नंबर 112 पर जानकारी दे सकते हैं। उनकी तरफ से मिली जानकारी के आधार पर यूक्रेन में उनकी असली स्थिति बारे जानकारी हासिल की जासके। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके यूक्रेन गए व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट नंबर, यूनिवर्सिटी /कालेज/यूक्रेन में अन्यों का नाम बताएं। यूक्रेन में उनके पते समेत ज्यादा से ज़्यादा जानकारी सांझी की जानी चाहिए। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू है।

यह भी पढ़ेंः देश भर में इस तारीख को होगी JEE एडवांस परीक्षा, पढ़ें Exam Schedule

मोहाली प्रशासन ने भी जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
यूक्रेन में फंसे मोहाली जिले से सबंधित विद्यार्थियों और अन्य व्यक्तियों की जानकारी इकट्ठी करने के लिए जिला प्रशासन ने भी हेल्पलाइन नंबर 01722219505 और 01722219506 जारी किया है जिससे ऐसे व्यक्तियों की जानकारी राज्य सरकार के द्वारा सबंधित आधिकारियों को भेजी जा सके। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चलता रहेगा।

यह भी पढ़ेंः पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर में रेड कर अवैध शराब की बरामद

डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने इस सम्बन्धित जानकारी देते कहा कि जिले से सबंधित यूक्रेन में फंसे हुए व्यक्तियों की सूचना इसलिए एकत्रित की जा रही है जिससे यह सूचना मांगे जाने पर राज्य सरकार के द्वारा विदेश मंत्रालय को समय सिर मुहैया करवाई जा सके। ईशा कालिया ने अपील करते कहा कि जिले से सम्बन्धित जिन व्यक्तियों के पारिवारिक मैंबर यूक्रेन में फंसे हैं, वह तुरंत सूचना मुहैया करवाएं और इस सूचना में यूक्रेन गए व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट नंबर, यूनिवर्सिटी /कालेज का नाम, युक्रेन में उनकी रिहायश का पता आदि समेत अधिक से अधिक जानकारी सांझी की जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!