Chandigarh में तड़के सुबह Holi पर बड़ा हादसा, एक झटके में 3 की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2025 11:33 AM

chandigarh accident

चंडीगढ़ से सुबह-सुबह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है,

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से सुबह-सुबह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां होली  के मद्देनजर नाके पर ड्यूटी कर रहे 2 पुलिस कर्मियों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही नाके पर पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी के कागज चैक करवा रहे कार चालक की भी जान चली गई।

उक्त हादसा चंडीगढ़ के सैक्टर 31 में आज सुबह 4 बजे के करीब हुआ है। यहां पुलिस कर्मियों द्वारा होली के मद्देनजर नाकाबंदी करके चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान उनके द्वारा कार चालक को रोक कर उसके कागज चैक किए जा रहे थे। वहीं एक और कार तेज रफ्तार के साथ जीरकपुर से चंडीगढ़ की तरफ से आ रही थी। इस कार द्वारा नाके पर खड़े 2 पुलिस कर्मियों और उन्हें कागज चैक करवा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि यह दोनों पुलिस कर्मियों और कागज चैक करवा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!