CBSE ने घटाया पढ़ाई का बोझ, 9वीं-10वीं के Syllabus में किया बदलाव, करें चेक...

Edited By Vatika,Updated: 19 Nov, 2026 10:33 AM

cbse reduces academic burden

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है।

चंडीगढ़ (आशीष): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नए फैसले के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब 'इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी', 'कम्प्यूटेशनल थिंकिंग' और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े प्रस्तावित मॉड्यूल नहीं पढ़ने होंगे। वहीं, यही बैच जब शैक्षणिक सत्र 2027-28 में 10वीं कक्षा में पहुंचेगा, तो उसके पाठ्यक्रम में एनवायरनमेंटल एजुकेशन भी शामिल नहीं होगी। बोर्ड के इस फैसले से विद्यार्थियों को अतिरिक्त पाठ्यक्रम के बोझ से राहत मिलने की उम्मीद है।

CBSE की नई व्यवस्था के तहत 9वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI मॉड्यूल हटाए गए हैं। इन विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना थी, लेकिन अब संबंधित बैच के लिए इन्हें लागू नहीं किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को मुख्य शैक्षणिक विषयों पर अधिक ध्यान देने का अवसर मिलेगा। हालांकि, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के मौजूदा पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कौशल विषय में नहीं होगी बोर्ड परीक्षा, स्कूल जारी करेगा प्रमाण पत्र
कौशल विकास विषयों के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। स्कूल स्तर पर होने वाले अतिरिक्त मूल्यांकन में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। वहीं, 22 कौशल विषयों में से किसी एक का चयन करने वाले विद्यार्थियों के अंक और ग्रेड बोर्ड की ओर से जारी अंकपत्र में दर्ज किए जाएंगे। बोर्ड के इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। AI और डेटा साइंस जैसे विषय कौशल आधारित व्यावसायिक शिक्षा के विकल्पों में उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इन विषयों का चयन कर तकनीकी कौशल हासिल कर सकेंगे।

10वीं की बोर्ड परीक्षा में पांच विषय होंगे अनिवार्य
नई व्यवस्था के अनुसार, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य होंगे। इनमें दो भाषाएं, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। इसके अलावा कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा जैसे पाठ्यक्रम क्षेत्रों का अध्ययन भी जारी रहेगा। व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थी 22 कौशल विषयों में से अपनी पसंद का विकल्प चुन सकेंगे। वहीं, तीसरी भाषा, कला शिक्षा तथा शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!