Edited By Vatika,Updated: 29 Nov, 2023 10:15 AM

पुलिस ने मलकित सिंह सहित दोनों अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लुधियाना (ऋषि): शहर के ढोलेवाल के पास एस. बी. आई बैंक के बाहर से बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी से 25 लाख की लूट का मामला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर-अंदर सुलझा लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप के वर्कर मलकित सिंह ने लूट का प्लेन बनाया था, जो 10 साल से यहां काम कर रहा था। पुलिस ने मलकित सिंह सहित दोनों अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।