भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में कानूनगो पर मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 14 Aug, 2024 07:35 PM

case filed against kanungo for demanding bribe

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप कानूनगो पर मामला दर्ज किया है।

मोगा : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप कानूनगो पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, मोगा जिले की तहसील अजीतवाल में तैनात फील्ड कानूनगो चमकौर सिंह के 15,000 रुपए की खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कानूनगो के खिलाफ मामला केवल सिंह, निवासी गांव मडोके, जिला मोगा द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दायर की गई शिकायत पर किया है। शिकायतकर्ता ने  विजिलेंस ब्यूरो को ऑडियो रिकॉर्डिंग को रिकॉर्ड के रूप में पेश किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के दौरान, यह पाया गया कि सहायक कलेक्टर, अजीतवाल, मोगा जिला अदालत ने उक्त शिकायतकर्ता को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने के लिए एक वारंट जारी किया था और इस उद्देश्य के लिए उक्त कानूनगो ने शिकायतकर्ता की मदद करने के लिए उससे 15000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी और यह आरोप सही पाया गया। इसके बाद इस जांच रिपोर्ट के आधार पर चमकौर सिंह कानूनगो के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और इस दौरान इस तहसील कार्यालय में तैनात एक अन्य कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!