बादल केवल लंबी को अपना घर मानते हैं, शेष पंजाब की उन्हें फिक्र नहीं : अमरेन्द्र

Edited By swetha,Updated: 19 Sep, 2018 08:50 AM

captain amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा केवल लम्बी के  विकास के लिए तोहफों की पंजाब सरकार से मांग करके अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को पुन: उजागर कर दिया है। इससे पता चलता है कि उन्हें शेष पंजाब के विकास...

जालन्धर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा केवल लम्बी के  विकास के लिए तोहफों की पंजाब सरकार से मांग करके अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को पुन: उजागर कर दिया है। इससे पता चलता है कि उन्हें शेष पंजाब के विकास की कोई चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा लंबी में रैली करने के ऐलान के बाद बादल ने कहा था कि कैप्टन लंबी के लिए तोहफों रूपी ग्रांटों का ऐलान करने के बाद ही लंबी में रैली करे।

मुख्यमंत्री ने बादल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बादल ने 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए यह बात कभी भी अपने ध्यान में नहीं रखी कि वह केवल लंबी के ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। बादल केवल लंबी को ही अपना विधानसभा क्षेत्र मानते हैं। इससे बादल की व्यक्तिगत आकांक्षा भी जगजाहिर हो जाती है और यह भी पता चलता है कि बादल ने 10 वर्षों तक लंबी को छोड़ कर शेष पंजाब के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। पिछले 18 महीनों के दौरान बादल ने सरकार से पंजाब के किसी भी अन्य क्षेत्र के लिए ग्रांटों की मांग नहीं की। वह जल्द ही लंबी जाएंगे तथा उस क्षेत्र में भी विकास संबंधी मांगों को पूरा करेंगे परन्तु उनका ध्यान केवल लंबी तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि वह पूरे पंजाब का विकास चाहते हैं। 

सम्पर्क सड़कों की मुरम्मत के लिए सबसे बड़ा अभियान शुरू किया
मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही पहले वर्ष सम्पर्क सड़कों की मुरम्मत के लिए सबसे बड़ा अभियान शुरू किया जिसके तहत 16 हजार किलोमीटर सड़कों की मुरम्मत के लिए 2000 करोड़ रुपए रखे गए। कांग्रेस सरकार ने अभी तक अढ़ाई लाख लोगों को रोजगार दिया है। जल्द ही औद्योगिक निवेश बढ़ा कर 95 हजार नई नौकरियां पैदा की जाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!