गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के बाद लापता हुए लोगों के लिए कैप्टन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Edited By Mohit,Updated: 01 Feb, 2021 06:43 PM

capt amarinder announces helpline 112

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के बाद दिल्ली-हरियाणा.............

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के बाद दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र में पंजाब के 100 से अधिक लापता हुए व्यक्तियों की बढ़ती चिंता को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर 112 की घोषणा की है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में केसों का सामना कर रहे किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए राज्य अटॉर्नी जनरल द्वारा 70 वकील नियुक्त किए गए थे।

लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन ने कहा कि उनके कैबिनेट सहयोगियों ने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की थी और वह व्यक्तिगत रूप से ऐसे लापता व्यक्तियों/किसानों के मामलों को गृह मंत्रालय के साथ उठाएंगे। उन्होंने कहा, "हमारा दिल दिल्ली की सीमाओं पर अपने अधिकारों के लिए लड़ने वालों के साथ है।'' मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे ट्रैक्टर रैली के दौरान लापता हुए किसी भी व्यक्ति के किसी भी मामले की रिपोर्ट करने के लिए तुरंत 112 नंबर डायल करें, चाहे कोई भी मामला क्यों न हो।

कैप्टन ने कहा कि हम उन सभी का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे जो लापता हैं। हम विवरण प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे अपने घरों को लौट जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों के सरपंचों ने भाग लिया, जिन्होंने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय राजधानी में कानूनी मामलों का सामना करने वाले किसानों की मदद करने का आग्रह किया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले से ही एडवोकेट जनरल अतुल नंदा को कानूनी सहायता की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!