Canada के लड़के से की लाडली बेटी की शादी, 2 महीने बाद ही कर दिया कांड, दामाद बोला- हां मैने ही...

Edited By Kalash,Updated: 02 Apr, 2025 03:43 PM

canadian boy killed wife

अजनाला के गांव दयाल भट्टी में 26 वर्षीय नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा फांसी देकर मारने के आरोप लगे हैं।

अजनाला (बाठ): अजनाला के गांव दयाल भट्टी में 26 वर्षीय नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा फांसी देकर मारने के आरोप लगे हैं। करीब दो महीने पहले रमनदीप कौर की शादी मनमोहन सिंह नाम के लड़के से हुई थी। मनमोहन सिंह कनाडा से आया था और शादी के बाद उसके ससुराल वाले रमनदीप कौर के साथ झगड़ा करते थे। इसके बाद उसने अचानक लड़की के परिवार को फोन किया कि उनकी बेटी को कुछ हो गया है, जिसके बाद जब परिवार ने आकर लड़की को देखा तो उसके गले पर निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी।

इस संबंध में मृतक लड़की रमनदीप कौर के परिजनों ने बताया कि लड़की की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद उसकी ननंद अक्सर उसके साथ झगड़ा करती थी और अब उसे फोन आया कि उसकी बेटी को कुछ हो गया है। जब उन्होंने जाकर देखा तो उसने उनकी बेटी की गर्दन पर निशान थे। उनके दामाद मनमोहन सिंह ने कहा कि हां मैने ही अपनी पत्नी को मारा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिस इस मामले में बनती कानूनी कार्रवाई करे।  

क्या कहना है पुलिस का?

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्होंने मनमोहन सिंह और लड़की की सास व ननंद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!