बी.एस.एफ. को मिली कामयाबी, भारत-पाक बार्डर पर एक और ड्रोन बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jun, 2024 09:34 PM

bsf got success another drone recovered on punjab border

भारत-पाक सरहद से ड्रोन व हैरोइन बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। तलाशी अभियान के समय बी.एस.एफ. ने दोबारा सरहद से एक ड्रोन बरामद किया है। इस बरामदगी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तरनतारन (रमन): भारत-पाक सरहद से ड्रोन व हैरोइन बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। तलाशी अभियान के समय बी.एस.एफ. ने दोबारा सरहद से एक ड्रोन बरामद किया है। इस बरामदगी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी की जा रही थी। तलाशी अभियान की मदद से बी.एस.एफ. ने सरहद नजदीक स्थित गांव से एक ड्रोन बरामद किया। उपरांत इस बरामदगी की सूचना पुलिस को दी। तरनतारन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि थाना खेमकरण की पुलिस ने बी.एस.एफ. के साथ मिल कर सरहदी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान की मदद से खेमकरण पुलिस व बी.एस.एफ. ने बी.ओ.पी. मस्तगढ़ से 563 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसके अलावा खेमकरण पुलिस ने रसाल सिंह पुत्र नछत्र सिंह निवासी कलस व मनदीप सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी मस्तगढ़ नामक तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 255 ग्राम हैरोइन बरामद की। हैरोइन बरामदगी के दोनों मामलों में पुलिस ने रसाल सिंह, मनदीप सिंह व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!