Punjab : हैरोइन सप्लाई करने जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार,  स्कोडा गाड़ी व रिवाल्वर बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Nov, 2024 10:58 PM

punjab 3 smugglers going to supply heroin arrested

सीमा पार पाकिस्तान से मंगवाई हैरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे आकाश प्रीत सिंह उर्फ आकाश, गुरबख्श सिंह उर्फ बबल व सिमरनप्रीत सिंह उर्फ सिमर को थाना घरिंडा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 450 ग्राम हैरोइन, 32 बोर की एक रिवाल्वर, 4...

अमृतसर : सीमा पार पाकिस्तान से मंगवाई हैरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे आकाश प्रीत सिंह उर्फ आकाश, गुरबख्श सिंह उर्फ बबल व सिमरनप्रीत सिंह उर्फ सिमर को थाना घरिंडा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 450 ग्राम हैरोइन, 32 बोर की एक रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व स्कोडा गाड़ी रिकवर की।

है। यह खुलासा आज देहाती पुलिस ने किया। उन्होंने बताया कि इनपुट मिली कि तीनों आरोपी स्कोडा गाड़ी में हैरोइन सप्लाई करने जा रहे हैं जिस पर ट्रैप लगाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उन्हें अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। जिनसे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है और उनके द्वारा सप्लाई किए जाने वाले ठिकानों की भी जल्द निशान देही कर ली जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!