Breaking : पंजाब पुलिस व लुटेरे में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी गंभीर जख्मी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Nov, 2024 05:34 PM

encounter between police and robbers in patiala

पटियाला में लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी व पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पटियाला पुलिस द्वारा नाभा से लूटी गई थार जीप के मुख्य आरोपी को इनकाउंटर दौरान घायल कर दिया गया है।

पटियाला (बलजिंद्र) : पटियाला में लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी व पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पटियाला पुलिस द्वारा नाभा से लूटी गई थार जीप के मुख्य आरोपी को इनकाउंटर दौरान घायल कर दिया गया है। 

जानकारी अनुसार सी.आई.ए. पटियाला की टीम के साथ संगरूर-पटियाला बाइपास पर उक्त एनकाऊंटर हुआ है, जिसमें पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी लुटेरा बुरी तरह से घायल हो गया है। पुलिस ने नाभा से लूटी गई थार जीप और 32 बोर पिस्टल भी बरामद कर ली है। घायल लुटेरे के खिलाफ पटियाला, संगरूर, खन्ना में करीब आधा दर्जन लूट के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। घटना दौरान एस.एस.पी पटियाला नानक सिंह और एस.पी (डी) पटियाला योगेश शर्मा व वैभव शर्मा मौके पर पुलिस पार्टी के साथ उपस्थित थे।


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!