Edited By Urmila,Updated: 12 Aug, 2023 11:32 AM

नशे के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है जिसके चलते सी.आई.ए. स्टाफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
पंजाब डेस्क: नशे के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है जिसके चलते सी.आई.ए. स्टाफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सी.आई.ए. स्टाफ ने फिरोजपुर से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। सी.आई.ए. ने साढ़े 3 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत 17 करोड़ 50 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी से स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जानकारी मिली है नशा तस्कर को फिरोजपुर सिविल अस्पताल के नजदीक से काबू किया है।
जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस के हाथ भी नशे की बड़ी खेप हाथ लगी थी। काइंटर इंटेलिजेंस ने 77 करोड़ हेरोइन बरामद की थी जिसकी कीमत लगभग 400 करोड़ के करीब थी। सी.ए.आई. स्टाफ द्वारा नशा तस्कर से पूछताछ करके और जानकारी हासिल की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here