Edited By Urmila,Updated: 04 Dec, 2023 12:32 PM

यह जानकारी पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बठिंडा: बठिंडा सी.आई. स्टाफ को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जिसमें बठिंडा के सी.आई. स्टाफ ने सिख फॉर जस्टिस के इशारे पर खालिस्तान के नारे लिखने वाले दो एस.एफ.जे. कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नू और जगजीत सिंह के समर्थन में पंजाब, हिमाचल, राजस्थान समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया/खालिस्तान के नारे लिखे गए थे।
यह जानकारी पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। डी.जी.पी. ने ट्वीट किया कि एक बड़ी सफलता में सी.आई. बठिंडा ने सिख फॉर जस्टिस के मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नू और जगजीत सिंह द्वारा समर्थित कार्यकर्ताओं ने पंजाब, हिमाचल, राजस्थान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया/खालिस्तान के के नारे लिखे गए थे और इस मामले में एस.एफ.जे. के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
डी.जी.पी. ने आगे लिखा है कि इन आरोपियों के खिलाफ आगे लिखा एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here