Breaking: अरबी घोड़ों का CM Mann ने बताया सच, फतेहगढ़ साहिब में की औचक चैकिंग

Edited By Kamini,Updated: 07 Dec, 2023 03:32 PM

breaking cm mann did surprise checking of arabian horses in fatehgarh sahib

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फतेहगढ़ साहिब में औचक चैकिंग की है।

पंजाब डेस्क: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फतेहगढ़ साहिब में औचक चैकिंग की है। मिली खबर के अनुसार सी.एम. मान खन्ना जाते समय अचानक फतेहगढ़ साहिब के सांझ केंद्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत भी की। सी.एम. मान ने इस मौके पर कहा कि दिसंबर महीने में 20 से 30 तारीख तक कोई सरकारी जश्न नहीं मनाया जाएगा। इस महीने में श्री गुरुगोबिंत सिंह का पूरा परिवार शहीद हुआ था इसलिए इस महीने में हमें कोई जश्न नहीं मनाना चाहिए। इस दिन न ही डीजे लगने चाहिए और न ही जलेबियों के लंगर लगाने चाहिए। 

इस दौरान सी.एम. मान ने शहीदी जोड़ मेल से पहले तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पूरी व्यवस्था कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों के नाम लिखकर लोगों को पार्किंग के बारे में बताया जाएगा ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो और बेहतर पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी लंगर या अन्य कोई भी व्यवस्था करेगी, उसमें हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे, बल्कि उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा रही है। सी.एम. मान ने कहा कि पुलिस से संबंधित सेवाओं को आने वाले दिनों और बेहतर बनाया जाएगा।

इसके बात मुख्यमंत्री भगवंत मान बस्सी पठाना के सुविधा केंद्र में औचक चैकिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काम का जायजा लिया और लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान सी.एम. मान लोगों की मुश्किलें सुनी और उनका हल भी निकाला। उन्होंने कहा कि लोगों के काम का हल नहीं निकाले वाले पटवारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। 

अरबी घोड़ों का बताया सच

इस दौरान सी.एम. मान ने बातचीत करते हुए मीडिया के सामने बताया कि अरबी घोड़े नेपाल सीमा के पास गौरखपुर फार्महाऊस में है। मजीठिया के पूर्वज नेपाल के एम्बेसडर थे। बता दें सी.एम. मान ने बिक्रम मजीठिया को खुला चैलेंज दिया था कि अरब देश के राजा द्वारा दिए गए अरबी घोड़ें कहां इसके बारे में मजीठिया खुद बता दें नही वह खुद मीडिया के सामने बताएंगे। अरब देश के राजा द्वारा दिए घोड़े इंडिया नहीं पहुंचे थे उस दौरान भारत के डिप्टी डिफेंस मनीस्टर ऑफ इंडिया भी साथ थे, जोकि मजीठिया के पूर्वज सुरजीत सिंह मजीठिया थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!