Edited By Vatika,Updated: 04 Sep, 2023 02:26 PM

आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया तो वकील फरार हो गया।
जालंधर (सोनू): जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बस्ती बावा खेल की नहर में अचानक थार गाड़ी नहर में गिर गई। इस घटना के समय बच्चे नहर में नहा रहे थे, जो बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ ना मिलने से खफा एक वकील ने थार गाड़ी नहर में फैंक दी। हादसे के वक्त बच्चे नहर में नहा रहे थे, जो जान बचाकर अपनी भाग गए। शोर मचते ही लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। वहीं आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किय। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को नहर से बाहर निकाला और कार सवार युवकों को थाने ले जाया गया।

नहर में थार फेंकने वाले एडवोकेट हरप्रीत सिंह का कहना है कि वह मूसेवाला के फैंस है और उसे इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे है। लगातार उसके माता-पिता हत्यारों के बारे में बता रहे है लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। उनका कहना है कि उनकी तरफ से एक संदेश दिया गया तांकि उसके परिवार और मूसेवाला को इंसाफ मिल सके।
