पिता के कातिलों की पार्टी में जा रहे हैं बराड़: जाखड़(Video)

Edited By Vaneet,Updated: 18 Apr, 2019 09:45 PM

अकाली दल में शामिल होने वाले जगमीत बराड़ को पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने पुरानी याद ताजा करवाई है। ....

गुरदासपुर: अकाली दल में शामिल होने वाले जगमीत बराड़ को पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने पुरानी याद ताजा करवाई है। जाखड़ का कहना है कि बराड़ अपनी, स्टेजों से अकाली दल को उन के पिता गुरमीत बराड़ का कातिल बताते रहे हैं।  

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में रहते बड़े ओहदों का आनंद मान कर 2 बार एम.पी. बने और आवाज-ए-पंजाब जगमीत सिंह बराड़ 19 अप्रैल को शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने जा रहे हैं। उनके शिअद में शामिल होने की बात विरोधी पार्टी के नेता मानने को तैयार नहीं हैं क्योंकि बराड़ पिछले 45 साल से यह बात कहते आ रहे हैं कि उनके पिता के राजसी कातिल कोई और नहीं बल्कि बादल हैं इसलिए दूसरी पाॢटयों के नेता बराड़ के अकाली दल में शामिल होने की बात को सत्य नहीं मान रहे। सियासी माहिरों का कहना है कि बराड़ कांग्रेस में हर तरफ से न होने पर शिरोमणि अकाली दल में शामिल होकर अपनी पुरानी सीट फिरोजपुर से फिर चुनाव लड़ सकते हैं क्योंकि अकालियों के पास केवल एक ही सीट फिरोजपुर से उम्मीदवार के आधार पर खाली है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!