बिजली घर में खराबी से 1500 घरों में ब्लैकआउट

Edited By Des raj,Updated: 18 Jul, 2018 06:52 PM

black out in 1500 households in power house fault

आज सुबह शहर के सिटी सर्किल 5 की बिजली सप्लाई अचानक बंद होने कारण शहर के 1500 परिवारों को गर्मी का सामना करने लिए मजबूर होना पड़ा। बिजली सप्लाई जो सुबह 9 बजे बंद होने के बाद 2 बजे बहाल हुई, जिस दौरान शहर निवासियों ने सुख की सांस ली।

तरनतारन(रमन) : आज सुबह शहर के सिटी सर्किल 5 की बिजली सप्लाई अचानक बंद होने कारण शहर के 1500 परिवारों को गर्मी का सामना करने लिए मजबूर होना पड़ा। बिजली सप्लाई जो सुबह 9 बजे बंद होने के बाद 2 बजे बहाल हुई, जिस दौरान शहर निवासियों ने सुख की सांस ली। इस बिजली सप्लाई के बंद होने का मुय कारण बिजली घर में किसी तार का जल जाना बताया जा रहा है, जिस को पावरकाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने गर्मी में मेहनत करते हुए ठीक कर दिया। 

एस.डी.ओ. नरिन्द्र सिंह, जे.ई. कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि सिटी सर्किल 5 की बिजली सप्लाई बंद होने का मुख्य कारण ब्रेकर से निकलने वाली मेन कनैक्टर तार पैंचर हो गई थी। जिस तार के खराब होने कारण शहर के कुछ इलाके नंगे पैरा वाला चौक, सर्राफा वाली गली, तहसील चौक, एस.डी.एम. कोर्ट, रेलवे रोड, गुरु का खूह बिजली सप्लाई से प्रभावित हुए। 

उन्होंने बताया कि इन इलाकों में करीब 1500 कनैक्शन (रिहायशी और कमर्शियल) शामिल है। उन्होंने बताया कि इस तार की खराबी के  बाद पावर कारपोरेशन से संबंधित स्टाफ ने गर्मी में मेहनत करते हुए बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया। इस मौके उनके साथ जे.ई. गुरभेज सिंह के अलावा तरसेमपाल सिंह और सरमैल सिंह उपस्थित थे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!