Punjab में BJP की मैंबरशिप मुहिम स्थगित, जानें क्या रही वजह

Edited By Kamini,Updated: 28 Sep, 2024 06:12 PM

bjp s membership campaign postponed

पंजाब में पंचायती चुनावों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मुताबिक, पंजाब में भाजपा की मैंबरशिप मुहिम स्थगित कर दी गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में पंचायती चुनावों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मुताबिक, पंजाब में भाजपा की मैंबरशिप मुहिम स्थगित कर दी गई है। बता दें कि पंचायती चुनावों के लेकर पंजाब में कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ जिस कारण मैंबरशिप मुहिम को स्थगित किया गया है। बता दें पंजाब में 15 अक्तूबर को पंचायती चुनाव होने जा रहे, जिसके इस मुहिम को दोबारा से शुरू किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जालंधर के उप चुनावों के बाद भाजपा के नेता एक्टिव हो गए थे जिन्होंने मोहाली में भाजपी की मैंबरशिप मुहिम का आगाज किया था। इस दौरान एक नंबर (8800002024) भी जारी किया था, जिस पर मिस कॉल करके भाजपी सदस्यता हासिल कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने बताया कि भाजपा हर 6 साल बाद अपनी मैंबरशिप को नए सिरे शुरू करती है। फिलहाल अभी इस मुहिम को रोक दिया गया है। पंचायती चुनावों के बाद इस शुरू किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!