Edited By Urmila,Updated: 29 Aug, 2023 01:39 PM

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ दिए गए आदेश पर विजिलेंस खरा उतर रही है।
पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ दिए गए आदेश पर विजिलेंस खरा उतर रही है। इसी के चलते विजिलेंस के शिकंजे में कई नेता और पूर्व विधायक आ चुके हैं जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। ऐसे में विजिलेंस की रडार पर भ्रष्टाचार के मामले में मोगा से भाजपा नेता हरजोत कमल व पूर्व कांग्रेस विधायक है जिन्हें विजिलेंस ने तलब किया है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता हरजोत कमल व पूर्व कांग्रेस विधायक को विजिलेंस ब्यूरो मोगा के दफ्तर में 30 अगस्त को बुलाया है जिसे लेकर विजिलेंस ने समन भी जारी किए हैं। उक्त नेताओं पर कांग्रेस सरकार के समय आई ग्रांट के फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here