Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2023 10:24 PM

जालंधर में एक भाजपा नेता पर मारपीट करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जालंधर (वरुण): भाजपा नेता गौरव लूथरा पर थाना नई बारादरी की पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि लूथरा ने पासपोर्ट संबंधी काम करवाने के लिए पैसे लिए थे लेकिन काम पूरा न होने पर पैसे नहीं लौटाए और जब विरोध किया गया तो गौरव लूथरा ने अपने साथियों समेत मारपीट की। जिस व्यक्ति ने एफआईआर करवाई है वो विकास उर्फ चीनू का जानकार है। हाल ही में लूथरा ने चीनू और उसके दोनो बेटों खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया था।
पुलिस को दी शिकायत में अमृतपाल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी तरनतारन ने बताया कि वह किसी काम के कारण चहार बाग रहते विकास शर्मा चीनू के पास आया था। चीनू उसे यह कह कर कचहरी ले गया कि उसने पासपोर्ट लेने गौरव लूथरा के पास जाना है। जैसे ही वह लूथरा के केबिन में पहुंचे तो काम न होने पर उसने पासपोर्ट तो लौटा दिए लेकिन काम करवाने को दिए 30 हजार रुपए मांगने पर उसने हमला करवा दिया। अमृतपाल का आरोप है कि इस झगड़े में वह घायल हो गया लेकिन गौरव ने झूठी शिकायत देकर उल्टा विकास उर्फ चीनू और उसके दो बेटों पर केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि गौरव लूथरा निवासी दिलबाग नगर एक्सटेंशन ने कुछ दिन पहले ही विकास शर्मा चीनू और उसके दो बेटों पर केस दर्ज करवाया था। उसका आरोप था कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट की वीडियो भी वायरल हुई थी। हालांकि गौरव द्वारा की मारपीट की अभी तक कोई वीडियो सामने नहीं आई है जिसके चलते यह भी चर्चा है कि राजनीति दबाव में यह एफआईआर की गई है।