Edited By Urmila,Updated: 16 Jul, 2023 02:22 PM

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हत्या के बाद इलाके में सहम का माहौल है।
मोगा (गोपी राउके): मोगा में आज उस समय सनसनी फैल गई जब वार्ड नंबर 9 में दिनदहाड़े चार हमलावरों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान संतोख सिंह (60) के रूप में हुई है। तीन-चार गोलियां लगने से संतोख सिंह की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12.15 बजे चार अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में संतोख सिंह घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हत्या के बाद इलाके में सहम का माहौल है। इस घटना की एक सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हथियारबंद 4 हमलावर पहले घर में दाखिल हुए और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर तेजी से भागते भी दिखे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here