Edited By Kamini,Updated: 23 Jun, 2023 04:23 PM

मोगा के बधनी कला में घर में घुसकर मशहूर कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा और उसकी मां पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना में जो सच सामने आया उसने सभी को चौंका दिया है।
मोगा : मोगा के बधनी कला में घर में घुसकर मशहूर कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा और उसकी मां पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना में जो सच सामने आया उसने सभी को चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक, कुलविंदर किंदा ने ही अपनी मां पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच के दौरान सामने आया घटना का सच
मनजीत सिंह पीपीएस उप कप्तान पुलिस निहाल सिंह वाला, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह मुख्य अधिकारी थाना बधनी कलां और प्रीतम सिंह पुलिस स्टेशन बधनी कलां ने मामले की गहनता से जांच की। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कुलविंदर सिंह किंदा के घर में कोई भी व्यक्ति नहीं घुसा था। कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को अपनी मां के चरित्र पर संदेह था, जिसने 21 जून को चिकन कॉर्नर, मेन रोड बधनी कलां से मांस काटने के लिए एक लोहे का चाकू उठाया और उस चाकू से खुद ही अपनी मां को घायल कर दिया। कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा ने निजी दुश्मनी के चलते हरप्रीत सिंह खैरा निवासी गांव राऊके कलां, अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी लोपो, सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी लोपो के नाम बताए। कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से और भी सवाल पूछे जाएंगे।
बता दें बधनी कलां का रहने वाला हरभजन सिंह का बेटा कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा कबड्डी खिलाड़ी है। जिसने बुधवार रात 11:00 बजे अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर रोते हुए कहा कि अमन लोपो, खैरा राउके और सुखा लोपो ने उसकी मां को मारकर हत्या कर दी है। उसने ऐसा कबड्डी खेल में रंजिश रखते हुए किया है और अपनी घायल मां की तस्वीरें दिखा रहा था। इस संबंध में थाना बधनी कलां की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घायल महिला रछपाल कौर को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा और बाद में डीएमसी लुधियाना में भर्ती कराया गया।
घायल मां रछपाल कौर ने पुलिस को बयान लिखाया कि बुधवार रात करीब 10.02 बजे अज्ञात आरोपी घर में घुस आए और चाकुओं से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में बधनी कलां थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here