Edited By Vatika,Updated: 30 Mar, 2022 12:34 PM

पंजाब की सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं। अ
लुधियाना (हितेश): पंजाब की सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं। अब आप सरकार की तरफ से प्रदेश भर के सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भंग कर दिए गए है।
दरअसल, पंजाब में कांग्रेस को बड़ी हार मिलने के बाद पार्टी के कई चेयरमैनों की तरफ से इस्तीफ़े दे दिए गए थे। हालांकि पहले जब भी सरकार बदलती है और नया मुख्यमंत्री बनता है तो पिछली सरकार में बने चेयरमैनों को हटा दिया जाता है। इस बार आम आदमी पार्टी ने ऐसा कोई फ़ैसला नहीं लिया था लेकिन कांग्रेस पार्टी के साथ संबंध रखते चेयरमैन ख़ुद इस्तीफ़े दे रहे थे।
बुधवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से बड़ा फ़ैसला लेते हुए पंजाब के सभी नगर सुधार ट्रस्टों को भंग कर दिया गया और सभी चेयरमैनों को हटा दिया गया है। उनकी जगह डिप्टी कमिशनर और एम. डी. एम. को चार्ज सौंप दिया गया है। इस संबंधित लोकल बॉडी विभाग के प्रिंसिपल सैक्ट्री की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।