भगवंत मान की कैबिनेट को लेकर अहम खबर, बजट सेशन के बाद किया जा सकता है विस्तार !

Edited By Kalash,Updated: 26 May, 2022 10:35 AM

bhagwant mann cabinet

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने कैबिनेट से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर

जालंधर (धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने कैबिनेट से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को बर्खास्त करने के बाद अब अगले स्वास्थ्य मंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नया स्वास्थ्य मंत्री बनने की दौड़ में आधा दर्जन मंत्रियों व विधायकों के नाम सामने आ रहे हैं। चाहे अभी भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग अपने पास रख लिया है पर फिर भी स्वास्थ्य विभाग को लेने के लिए दौड़ भी शुरू हो चुकी है। पंजाब में कैबिनेट में विस्तार को लेकर भी चर्चाएं काफी समय से चलती आ रही हैं। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि कैबिनेट में विस्तार कब किया जाएगा। 

फिलहाल मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रियों की कारगुजारी की समीक्षा करने में लगे हुए हैं। सरकारी हलकों में चर्चाएं चल रही हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने कैबिनेट में विस्तार बजट सत्र के बाद किया जा सकता है। अभी जून महीने में मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार का बजट सत्र होने जा रहा है। इस विधानसभा सत्र में भगवंत मान सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी। सरकारी हलकों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा नया स्वास्थ्य मंत्री बनाने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। नया मंत्री बनने की दौड़ में अमन अरोड़ा, प्रिंसिपल बुधराम, सर्बजीत कौर मानूके, बलजिंदर कौर जैसे वरिष्ठ विधायकों के नाम चर्चा में चल रहे हैं।

पंजाब कैबिनेट में अभी 8 मंत्रियों को शामिल किया जाना बाकी है। यह भी हो सकता है कि भगवंत मान द्वारा 8 मंत्रियों को एक साथ शपथ न दिलवाई जाए। कैबिनेट में विस्तार 2 चरणों में भी किया जा सकता है। भगवंत मान इतनी जल्दी सभी मंत्रियों के पद भरने के पक्ष में नहीं बताए जाते हैं। पंजाब में सरकार को बने अभी 2 महीनों का समय ही हुआ है। सरकार के पास अभी 5 वर्षों का कार्यकाल बाकी है इसलिए भगवंत मान धीमी गति से ही आगे कदम बढ़ाना चाहते हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ भी चर्चा करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!