कैबिनेट में फेरबदल को लेकर केजरीवाल व भगवंत मान जल्द करेंगे बैठक

Edited By Urmila,Updated: 25 Jun, 2025 10:24 AM

kejriwal and bhagwant mann meeting

लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के उप चुनाव को जीतने के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक जल्द होने जा रही है।

जालंधर/चंडीगढ़  (धवन): लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के उप चुनाव को जीतने के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक जल्द होने जा रही है। इस समय समूचे कैबिनेट मंत्रियों के दिलों की धड़कने काफी तेज चल रही है क्योंकि अभी यह कहना मुश्किल है कि किस मंत्री का विभाग रहता है या जाता है। इतना अवश्य है कि संजीव अरोड़ा की मंत्रिमंडल में एंट्री होने जा रही है।

संजीव अरोड़ा को दिए जाने वाले विभाग को लेकर यह चर्चा चल रही है कि उन्हें शहरियों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण विभाग केजरीवाल व भगवंत मान द्वारा दिया जाएगा। संजीव अरोड़ा ने चूंकि अब अपनी राज्यसभा सीट भी छोड़नी है इसलिए केजरीवाल और भगवंत मान दोनों का समर्थन उनके साथ रहेगा जिस कारण उन्हें महत्वपूर्ण विभाग ही सौंपा जाएगा।

पंजाब मंत्रिमंडल में परिवर्तन कब होगा इसको तय केजरीवाल द्वारा किया जाएगा। केजरीवाल के पास इस समय चूंकि दिल्ली के मुख्यमत्री का प्रभार भी नहीं इसलिए अब उनके पास पंजाब को देने के लिए काफी समय है। आम आदमी पार्टी के लिए अब पंजाब को बचाना सबसे महत्वपूर्ण है। इसीलिए पार्टी नेताओं का कहना है कि केजरीवाल अब लगातार पंजाब आते रहेंगे और साथ ही उनकी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं व वालंटियर्स का मनोबल भी बढ़ा रहेगा।

केजरीवाल की उपस्थिति से सरकार के मंत्री भी सही ढंग से कार्य करेंगे क्योंकि मंत्रियों के ऊपर भी मनोवैज्ञानिक दबाव बन जाता है। यह भी कहा जा रहा है कि केजरीवाल का भी एकमात्र एजैंडा पंजाब को फिर से जीतना है। इसके लिए अब आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेताओं की ड्यूटियां भी लगातार पंजाब में लगेगी। उप-चुनाव में भी लगातार आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेता आते रहे। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी भी उप चुनाव में प्रचार करती रही । इसलिए अब आम आदमी पार्टी के पास प्रचार के लिए पूरी फौज मौजूद है जो वह पंजाब में धकेलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!