पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बड़ी Update! CM भगवंत मान ने खुद किया ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2025 09:03 AM

punjab cabinet news

ह ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना पश्चिम सीट से जीत हासिल करने वाले 'आप' नेता संजीव अरोड़ा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। उपचुनाव से पहले ही इसका वादा किया गया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। संजीव अरोड़ा को उद्योग विभाग सौंपा जा सकता है क्योंकि वह खुद एक सफल उद्योगपति हैं और इस क्षेत्र के लिए पहले भी कई प्रयास कर चुके हैं। फिलहाल यह विभाग तरुणप्रीत सिंह सौंद के पास है, जिनके पास पहले से ही कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में उनसे यह विभाग लेकर अरोड़ा को दिया जा सकता है।

चंडीगढ़ में ‘आप’ के लिए पार्टी कार्यालय की मांग
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के लिए जगह देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि 'आप' एक राष्ट्रीय पार्टी है और बाकी राजनीतिक पार्टियों की तरह केंद्र शासित प्रदेश में अधिकृत कार्यालय के लिए सभी जरूरी शर्तें पूरी करती है। इसके बावजूद अब तक 'आप' को चंडीगढ़ में कोई दफ्तर नहीं मिला है, जबकि हमने सभी आवश्यक मानदंड पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को इस संबंध में एक औपचारिक पत्र सौंपा गया है, जिसमें पार्टी कार्यालय स्थापित करने के लिए जगह की मांग की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!