Edited By Vatika,Updated: 11 Feb, 2023 03:39 PM

पुलिस मुताबिक सूचना देने वाली की पूरी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
चंडीगढ़ः चंडीगढ़-मोहाली बार्डर से 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए लगाए मोर्चे दौरान जिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया था, उनकी तस्वीरें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक कर दी गई है। पुलिस ने इनकी जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की बात कही है।
बता दें कि सैक्टर-36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की जानकारी देने के लिए ई-मेल firno.63@gmail.com या व्हाट्सएप्प नंबर 98759-84001 पर देने के लिए कहा है। पुलिस मुताबिक सूचना देने वाली की पूरी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।