सरदार बादल की अस्थियां लेकर श्री कीरतपुर साहिब के लिए रवाना हुआ परिवार (देखें तस्वीरें)
Edited By Vatika,Updated: 03 May, 2023 12:13 PM

पाठ की समाप्ति का भोग दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच डाला जाएगा।
पंजाब डेस्कः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां आज श्री कीरतपुर साहिब में विसर्जित की जाएंगी।
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व उनके बेटे सुखबीर बादल पिता की अस्थियां लेकर बादल गांव से कीरतपुर साहिब के लिए रवाना हो गए है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। परिवार के सभी सदस्य बस में बैठकर निकल चुके है।

बता दें कि बादल के निधन के बाद उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे भोग श्री अखंड पाठ साहिब व अंतिम अरदास बादल गांव में 4 मई को होगी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पाठ की समाप्ति का भोग दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच डाला जाएगा।
