Edited By swetha,Updated: 19 May, 2019 01:16 PM
काली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका की गाड़ी पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया।
बठिंडा(बलविंद्र):अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका की गाड़ी पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया।
इस हमले में मलूका बिल्कुल ठीक हैं,पर उनके कुछ साथी घायल हो गए। यह हमला गांव कांगड में हुआ है। मलूका के समर्थकों ने बताया कि हमला करने वाले व्यक्ति गुरप्रीत सिंह कांगड के भेजे हुए थे। इस हमले के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा के सख्त प्रंबंधों के बीच झड़प की ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं।