रिंकू व शीतल अंगुराल के BJP ज्वाइन करने पर Jalandhar में माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस तैनात

Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2024 07:10 PM

atmosphere tense in jalandhar after rinku and sheetal angural join bjp

जालंधर से सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक रहे शीतल अंगुराल ने आज आम आमदी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है।

जालंधर (सोनू) : जालंधर से सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक रहे शीतल अंगुराल ने आज आम आमदी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है। इसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा बस्ती दानिशमंदा चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण होता देख सिटी पुलिस ने रिंकू और अंगुराल के घर व ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

चुनावों के दौरान उक्त धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। इस मौके कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, नकोदर से 'आप' विधायक इंदरजीत कौर सहित अन्य बड़े नेता पहुंचे। पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं ने पार्टी के साथ धोखा किया है।

PunjabKesari

पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह भी अपनी टीम के साथ रिंकू और अगुराल के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा सभी नेताओं को सही पार्टी ज्वाइन करने का हक है। मगर दोनों नेताओं ने साथ नहीं दिया। सांसद रिंकू पर पार्टी ने ट्रस्ट किया था और उन्हें दोबारा जालंधर से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। मगर दोनों नेताओं ने हमारी पार्टी के साथ धोखेबाजी की।  मगर पार्टी की उम्मीदों पर रिंकू और अंगुराल खरे नहीं उतरे। 

PunjabKesari

'आप' पंजाब के वाइस प्रधान जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि पार्टी के साथ दोनों नेताओं ने धोखा किया है। आज का ये धरना प्रदर्शन सिर्फ रिंकू और अंगुराल के खिलाफ किया जा रहा है। हमारी पार्टी ने रिंकू पर भरोसा जताया था। सारी पार्टी ने मिलकर मेहनत की, जिससे रिंकू जालंधर लोकसभा सीट जीते। मगर रिंकू ने बीजेपी में शामिल होकर हमारी मेहनत पर पानी फेर दिया गया है। 

PunjabKesari

जसबीर सिंह गिल ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने नेताओं को डराया हुआ है। ईडी का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए किया जा रहा है। शीतल ने केंद्रीय मंत्री अमीत शाह पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें 25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे। मगर अब उसी पार्टी में जाकर शामिल हो गए। गिल ने कहा कि दोनों नेता पार्टी के गद्दार हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!