लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के साथ कर दिया कांड, होश उड़ा देगा मामला

Edited By Urmila,Updated: 06 Jul, 2024 04:18 PM

after giving lift he did a crime with an old lady

कार सवार 2 महिलाओं सहित 3 लोगों द्वारा कार में लिफ्ट देने के झांसे में लेकर बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन तथा एक बाली उतारने का मामला सामने आया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): कार सवार 2 महिलाओं सहित 3 लोगों द्वारा कार में लिफ्ट देने के झांसे में लेकर बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन तथा एक बाली उतारने का मामला सामने आया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए नवांशहर के नई आबादी मोहल्ले की निवासी महिला बलविन्दर कौर ने बताया कि वह आज सुबह करीब पौने 10 बजे नालागढ़ जाने के लिए बस अड्डे के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान एक कार में 2 महिलाओं तथा चालक सहित 3 लोग आए, जिसमें एक महिला ने उसे कहां जाना है संबंधी पूछा।

उसने बताया कि जब उसने उन्हें नालागढ जाने संबंधी बताया तो उन्होंने कहा कि वह भी वहीं जा रहे हैं तथा उसे अपनी कार में बैठा लिया। उसने बताया कि वह लोग कार में बाईपास की ओर चल पड़े तथा बीच रास्ते में उन्होंने उसे उल्टी आने का बहाना बना कर पिछली सीट पर मध्य में बैठा लिया।

उसने बताया कि बाईपास के नजदीक पहुंच कर उन्होंने उसे यह कह कर नीचे उतार दिया कि उन्होंने अपनी माता को कार में बैठाना है, उसके बाद वह उसे बैठा लेंगे परंतु वह वहां से चले गए। उसने बताया कि उसे काफी समय तक अपनी सुध-बुध नहीं रही। जब उसे थोड़ी होश आई तो उसने देखा कि उसके गले से सोने की चेन तथा एक कान से सोने की बाली गायब थी।

उसने बताया कि उक्त महिलाएं जिनमें एक अदेढ़ आयु की तथा दूसरी युवा थी ने उसे अपने वश में करके उसकी सोने की बाली तथा चेन उतारी है। इस संबंधी पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!