कपूरथला में शादी समारोह के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति घायल

Edited By Urmila,Updated: 13 Feb, 2026 03:19 PM

aerial firing at wedding ceremony

कपूरथला में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है।

कपूरथला (ओबरॉय) : कपूरथला में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगी कॉलोनी में शादी से एक रात पहले चल रहे ‘जागो’ समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी शानोशौकत दिखाने के लिए हवाई फायरिंग की, लेकिन गोली वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति की छाती में जा लगी।

जागो समारोह में चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समारोह में संगीत और नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे एक युवक को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल को जालंधर किया गया रेफर

घायल व्यक्ति को तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

थाना सिटी में मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी जुटाई जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

फायरिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शादी और अन्य समारोहों में की जाने वाली  फायरिंग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुशी के मौकों पर इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!