Edited By Kalash,Updated: 05 Jun, 2023 12:36 PM

थाना बनूड़ की पुलिस ने 15 वर्षीय मासूम लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है
बनूड़ : थाना बनूड़ की पुलिस ने 15 वर्षीय मासूम लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कृपाल सिंह मोही ने बताया कि बनूड़ थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उसकी 15 वर्षीय मासूम नाबालिग बेटी के साथ वार्ड नंबर 3 मोहल्ला जट्टा वाल निवासी अवतार सिंह पुत्र गुरमुख सिंह (45) और मान सिहं (52) पुत्र भजन सिंह वार्ड 12 निवासी बहला कर अपने किराए के मकान में ले गए, जहां दोनों ने मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
थानाध्यक्ष कृपाल सिंह मोही ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर आरोपी अवतार सिंह और मान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here