शादी करवाने का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ की घिनौनी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 17 Nov, 2022 02:35 PM

accused of rape with minor arrest

नाबालिग लड़की को अगवा करने के बाद दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को थाना मौलीजागरां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

चंडीगढ़ (सुशील): नाबालिग लड़की को अगवा करने के बाद दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को थाना मौलीजागरां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरन सिंह कॉलोनी निवासी विक्की के रूप में हुई है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने विक्की के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मौलीजागरां थाने के इंचार्ज जयवीर सिंह राणा ने बताया कि सितंबर महीने में चरन सिंह कॉलोनी निवासी विक्की 16 वर्षीय लड़की को शादी करवाने का झांसा देकर ले गया था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग लड़की को लेकर मौलीजागरां आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाका लगा कर चरन सिंह कॉलोनी निवासी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर उसका मेडिकल करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि नाबालिग 2 माह की गर्भवती थी। मौलीजागरां थाना पुलिस ने आरोपी विक्की के खिलाफ और धाराएं जोड़कर गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!