झगड़े से परेशान हो मायके रह रही थी पत्नी, आरोपी पति ने घर में घुस चलाई गोलियां

Edited By Tania pathak,Updated: 01 Dec, 2020 03:36 PM

accused husband opened fire in house

पंजाब के अमृतसर में लोपोके इलाके में पति की तरफ से ससुराल में घुस पत्नी और अपने सास-ससुर पर हमला करने का मामला सामने आया है...

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में लोपोके इलाके में पति की तरफ से ससुराल में घुस पत्नी और अपने सास-ससुर पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक आरोपी दामाद जंगजीत सिंह को नशा करने की आदत थी, रोजाना के लड़ाई-झगड़े से तंग आकर उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर अपने मायके आ कर रह रही थी।

28 नवंबर को आरोपी जंगजीत सिंह अज्ञात 3 व्यक्तियों और अपने पिता सुखवंत सिंह के साथ उनके घर की दीवार फांद कर पहुंचा और आते ही गाली-गलौच करने लग पड़ा। इतना ही नहीं आरोपी की तरफ से अपने ससुराल और पत्नी पर गोली भी चलाई गई, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गए। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित ससुर और पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!