Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Sep, 2023 04:52 PM

पैदल फैक्टरी जा रहे व्यक्ति को ओवरस्पीड महिंद्रा ब्लैरो पिकअप ने टक्कर मार दी जोकि बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।
लुधियाना (राज) : पैदल फैक्टरी जा रहे व्यक्ति को ओवरस्पीड महिंद्रा ब्लैरो पिकअप ने टक्कर मार दी जोकि बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक रजिंदर सिंह (44) है। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर कमल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर काबू कर लिया है।
लक्ष्मी देन ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका पति रजिंदर सिंह फेस-8 अमन इंडस्ट्री में काम करता था, जोकि पैदल दूसरी फैक्टरी में काम के लिए जा रहा था। रास्ते में आरोपी महिंदरा ब्लैरो पिकअप लेकर तेज रफ्तार से जा रहा था, जिसने उसके पति को चपेट में ले लिया और जिस कारण पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज दौरान उसके पति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के उनके हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।